बिहार में अब देख सकेंगे जमीन के 100 साल पुराने रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के लोग अब सिर्फ एक क्लिक पर अपने जमीन के 100 साल पुराने रिकॉड को देख सकेंगे। क्यों की बिहार सरकार इसके लिए नया सिस्टम तैयार कर रहा हैं।

खबर के अनुसार अब बिहार में सरकारी स्तर पर जमीन के दस्तावेजों की खोज के लिए नई व्यवस्था अमल में लाई जा रही है। इस व्यवस्था के तहत जमीन के सभी कागजातों को ऑनलाइन किया जायेगा। इसके लिए बिहार के सभी अंचलों में बन रहे अभिलेखागारों को आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा हैं।

बता दें की इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद बिहार में जमीन के फर्जी कागजात बनाकर उसको बेचना या उसपर कब्ज़ा करना असंभव हो जायेगा। इतना ही नहीं जमाबंदी पंजी का पुराना रिकॉर्ड गायब होने का बहाना भी नहीं किया जा सकेगा और लोग सही जमीन की खरीदारी भी कर सकेंगे।

नई व्यवस्था में डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग की कार्रवाई इस प्रकार होगी कि भविष्य में सॉफ्टवेयर के माध्यम से डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम और रिकॉर्ड मैनेजमेंट सिस्टम को ट्रैक किया जा सके। इस व्यवस्था से जमीन का फर्जीवाड़ा खत्म हो जायेगा और लोग ऑनलाइन जमीन के खतियान, केवल से लेकर सभी प्रकार के कागजात प्राप्त कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment