बिहार के 20 शिक्षकों को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबीक शिक्षक दिवस के मौके पर बिहार के 20  शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। इस मौके पर पटना कार्यक्रम भी आयोजित किया गया हैं।

खबर के अनुसार शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही साथ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिक्षक दिवस के मौके पर उन शिक्षकों को सम्मानित किया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए हैं।

बिहार के 20 शिक्षकों को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार।

नवादा जिला के प्रोजेक्ट कन्या इन्टर विद्यालय की शिक्षिका मंजू कुमारी,

गया के हरिदास सेमिनरी स्थित प्लस टू के प्रभारी प्रधान शिक्षक मनोज कुमार निराला, 

सारण के नगरा स्थित बी० बी० राम प्लस टू विद्यालय के शिक्षक नसीम अख्तर, 

समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी स्थित जी०बी० उच्च विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार, 

सारण के एकमा में टेसुआर स्थित उत्कमित मध्य विद्यालय के शिक्षक शशिभूषण शाही,

भागलपुर रंगरा चौक में मदरौनी स्थित मध्य विद्यालय की शिक्षिका नम्रता मिश्रा, 

दरभंगा के सिंहवाड़ा में अरई स्थित मध्य विद्यालय की शिक्षिका भारती रंजन कुमारी,  

बेगूसराय के साहेबपुर कमल में तरबन्ना स्थित आदर्श मध्य विद्यालय की प्रिंसिपल विभा रानी,

पटना के मनेर में हथियाकांध सराय स्थित दुनियारी उच्च विद्यालय के प्राचार्य धनंजय आचार्य, 

मधुबनी के राजनगर स्थित रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रधान शिक्षिका कुमारी विभा, 

मुजफ्फरपुर के कांटी में कपरपुरा स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय के शिक्षक राम एकबाल राम, 

औरंगाबाद के कुटुंबा में रसलपुर स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय के शिक्षक जितेन्द्र कुमार सिन्हा, 

दरभंगा के ही हायाघाट में मझौलिया हरौलपट्टी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका श्रुति कुमारी, 

पटना के खुशरूपुर स्थित राजकीयकृत महादेव उच्च माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका निशि कुमारी, 

नालंदा के बिहारशरीफ में भैंसापुर स्थित आवासीय मोडेल मध्य विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सुनीता सिन्हा,

मधुबनी के सूरज नारायण सिंह देव नारायण गुडमैता वाट्सन प्लस टू विद्यालय के शिक्षक शिवनारायण मिश्रा,

आदर्श मध्य विद्यालय, ऊँटा, जहानाबाद के ऊँटा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रमोद कुमार,

सुपौल के त्रिवेणीगंज स्थित ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की प्रिंसिपल पूनम यादव, 

पश्चिम चंपारण के सिधाव बिगहा में नरईपुर स्थित नार्थ बिहार शुगर मिल्स उच्च विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार पाठक, 

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में कहथू मसूढी स्थित दिलीप नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रभारी प्रधान शिक्षक कंचन कामिनी,

0 comments:

Post a Comment