पटना सहित देशभर के युवाओं के लिए 3261 पदों पर वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: पटना सहित देशभर के युवाओं के लिए 3261 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। यह वैकेंसी कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : कर्मचारी चयन आयोग ने फेज IX/2021/सेलेक्शन पोस्ट के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े 3261 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, स्नातक निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 सितंबर से लेकर 25 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : कर्मचारी चयन आयोग के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा।

एग्जाम की तिथि : कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथियां जनवरी/फरवरी 2022

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

वेतनमान : केंद्र सरकार के नियमानुसार।

नौकरी का स्थान : भारत में कही भी।

0 comments:

Post a Comment