पटना: पैसेंजर ट्रेनों में सफर के लिए देना होगा एक्सप्रेस का किराया, जानिए भाड़ा

न्यूज डेस्क: बिहार में पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक  गया-पटना रेलखंड पर 8 जोड़ी परिचालित मेमू ट्रेन में से छह जोड़ी में यात्रा करने वाले यात्रियों से दोगुना से तिगुना भाड़ा लिया जा रहा हैं।

खबर के अनुसार रेलवे कोरोना के नाम पर पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन नाम से चला रही हैं और यात्रियों से तिगुना किराया वसूल रही हैं। रेलवे के व्यवहार पर यात्री काफी परेशान हैं। यात्रियों का कहना है की मेमू ट्रेन में आम आदमी सबसे ज्यादा सफर करता है और उसी को परेशान किया जा रहा है।

बता दें की पूर्व में जहां मेमू ट्रेनों का न्यूनतम भाड़ा 10 रुपया रहता था। अब स्पेशल ट्रेनों में न्यूनतम 30 रुपया भाड़ा निर्धारित किया गया है। यात्रियों को न्यूनतम दूरी के लिए भी 30 रुपया का टिकट लेना पड़ रहा हैं। इससे यात्री काफी नाराज हैं।

वहीं 10 किलोमीटर की दूरी तक सफर करने वाले यात्रियों को पहले से तीन गुना अधिक के रूप में 10 रुपये की जगह 30 रुपये भाड़े के रूप में देना पड़ रहा है। इतना ही नहीं रेलवे ने पटना से गया का किराया सीधे 50 रुपये कर दिया हैं। 

0 comments:

Post a Comment