खबर के अनुसार जिलों से आई रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 64 फीसद अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट की जांच पूरी हो चुकी है। इनमें से करीब 632 अभियार्थी फर्जी पाए गए हैं। विभाग ने इन सभी अभियर्थियों पर कारवाई करने के आदेश दिए हैं।
बता दें की अभी तक के प्रमाण पत्रों की जांच में नालंदा से 63, बक्सर से 121, सारण से 23, नवादा से 42, बेगूसराय से 19 चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में प्रमाण पत्र के फर्जी पाए जानें से हड़कंप मच गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ऐसी संभावना है कि जांच में अभी और प्रमाण पत्र फर्जी निकल सकते हैं। इसी को देखते हुए विभाग इसपर नजर बनाये हुए हैं। इतना ही नहीं जिन चयनित शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पकड़े जा रहे हैं उनपर सख्त कारवाई के आदेश दिए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment