7 सितंबर से प्रतिदिन चलेगी रांची-बोकारो पैसेंजर ट्रेन

न्यूज डेस्क: झारखंड में पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रांची-बोकारो सहित कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन 7 सितंबर से शुरू होने जा रहा हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण इन ट्रेनों का परिचालन काफी लंबे समय से बंद कर दिया गया था। लेकिन रेलवे ने एक बार फिर इन ट्रेनों के परिचालन को शुरू करने का फैसला किया हैं। रेलवे ने रांची-बोकारो पैसेंजर, रांची-हावड़ा वाया आद्रा व आद्रा-बरकाकाना ट्रेन का परिचालन शुरू करने को कहा हैं।

ट्रेन नंबर 08627/08628: हावड़ा-रांची-हावड़ा सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन सात सितंबर से रविवार, सोमवार और मंगलवार को हावड़ा से चलेगी। 

ट्रेन नंबर 58033/58034: बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर सात सितंबर से अगले आदेश तक प्रतिदिन बोकारो स्टील सिटी और रांची से चलेगी। 

ट्रेन नंबर 68041/68042: आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू पैसेंजर सात सितंबर से अगले आदेश तक प्रतिदिन आद्रा से चलेगी। 

अगर आप इन ट्रेनों से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेनों की शिड्यूल चेक करें।

0 comments:

Post a Comment