पटना में रिंग रोड के निर्माण का रास्ता साफ, जमीन अधिग्रहण शुरू

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना में रिंग रोड बनने का रास्ता साफ हो गया हैं। इसको लिए जमीन अधिग्रहण का काम भी  शुरू कर दिया गया हैं। इसकी तैयारी तेजी से चल रही हैं।

खबर के अनुसार रिंग रोड के निर्माण को लेकर पहले चरण में शेरपुर से दिघवारा के बीच 111.85 एकड़ रैयती जमीन का अधिग्रहण शुरू हो गया हैं। इस रोड के निर्माण में जिस व्यक्ति की जमीन जाएगी उसे अक्टूबर महीने से मुआवजा दिया जायेगा।

वहीं रिंग रोड के लिए शेरपुर से दिघवारा के बीच पटना जिले में दानापुर अंचल के दो मौजा और मनेर अंचल के पांच मौजा में कुल 154.73 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा। जबकि गंगहरा मौजा में करीब 40 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। 

आपको बता दे की नगर निकाय से 5 किमी दूरी वाली कृषि भूमि का चार गुना और 5 किमी के अंदर वाली जमीन का दोगुना मुआवजा दिया जाएगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। बहुत जल्द मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू होगी।

0 comments:

Post a Comment