खबर के अनुसार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कर्मियों के वेतन में शामिल पर्क्स (सुविधाओं) में 50 प्रतिशत तक कटौती का आदेश जारी किया है। सबसे बड़ी बात यह है की यह कटौती जुलाई से लेकर दिसम्बर 2021 तक प्रभावी रहेगा।
बता दें की बिहार के पटना, गया और दरभंगा के हवाई अड्डा पर कुल मिलाकर लगभग 250 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। वहीं केवल पटना एयरपोर्ट पर ही अफसरों और कर्मियों की संख्या लगभग 190 है। इन कर्मियों के वेतन पर सीधा असर पड़ेगा।
पटना एयरपोर्ट पर कार्यरत कर्मियों की मानें तो एएआई के आदेश के बाद चतुर्थवर्गीय कर्मियों को प्राप्त होने वाले वेतन में 10 से 12 हजार, जबकि लिपिकों के वेतन में 12 से 15 हज़ार। वहीं अफसरों के वेतन में 20 से 22 हज़ार रुपए तक की कटौती होगी।

0 comments:
Post a Comment