खबर के अनुसार जमीन की खरीद बिक्री की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बिहार सरकार के भूमि सुधार विभाग ने वेबसाइट पोर्टल बनाया हैं। जिस पोर्टल पर जमीन का खतियान, खसरा-खतैनी, नकल आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पटना, बक्सर, भागलपुर में देखें पुराने जमीन का खतियान।
1 .बिहार के पटना, बक्सर, भागलपुर में जमीन का खतियान देखने के लिए lrc.bih.nic.in वेब पोर्टल को गूगल में सर्च करें।
2 .इसके बाद आपके सामने बिहार का नक्शा दिखाई देगा। जिसमे आपको अपने जिला के नाम पर क्लिक करना होगा।
3 .जिला के नाम पर क्लिक करके के बाद आपको अपने अंचल के नाम पर क्लिक करना होगा।
4 .अब आपको अपने मौजा का नाम चुनना होगा।
5 .फिर अपना खाता खसरा नंबर देखें। आपके सामने जमीन के खतियान तथा जमीन मालिक से सम्बंधित पूरा रिकॉड दिखाई देगा।

0 comments:
Post a Comment