खबर के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल बीकानेर, ग्वालियर, वाराणसी, गया और मालदा होते हुए मणिपुर तक गुजर रही है। जिसके कारण रविवार और सोमवार को बिहार के कुछ जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें की सोमवार को बिहार के खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर और बांका जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
निजी संस्था स्काईमेट वेदर के अनुसार पटना में सोमवार को बारिश की उम्मीद अधिक है। लेकिन शनिवार और रविवार को लोगों को उमस तथा गर्मी का सामना करना पड़ सकता हैं। बिहार में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ती जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment