सीतामढ़ी, मधुबनी, रोहतास, औरंगाबाद और नालंदा में बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पटना स्थित मौसम विभाग केंद्र ने राज्य के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ इन जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात  की आशंका जताई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, औरंगाबाद और नालंदा जिले के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश और वज्रपात हो सकता है। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती हैं।

दिल्‍ली के राष्‍ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक छह से सात सितंबर के बीच बिहार, झारखंड और बंगाल के गंगा से सटे इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में इन इलाकों के लोगों को सावधान रहनी चाहिए।

बता दें की मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल बीकानेर, सीकर, ग्‍वालियर, सीधी, रांची और बंगाल के दीघा से होकर गुजर रही है। इसका असर बिहार के झारखंड के कुछ जिलों में दिखाई दे सकता हैं। फिलहाल कुछ जिलों में लोगों को धुप का सामना करना पड़ेगा।

0 comments:

Post a Comment