खबर के अनुसार ये बुलेट ट्रेन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान होते हुए गुजरात तक जाएगी। इसको लेकर नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड ने स्टेशन का भी चयन कर लिया हैं। जिस स्टेशन पर ये बुलेट ट्रेन यात्रियों के लिए रुकेगी।
आपको बता दें की दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन सबसे ज्यादा राजस्थान के शहरों में रुकेगी। इसके लिए राजस्थान में नौ स्टेशनों होंगे। जबकि दिल्ली में एक, हरियाणा में दो और गुजरात में तीन स्टेशन होंगे। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं।
ये स्टेशन हैं प्रस्तावित
द्वारका-सेक्टर11(दिल्ली), आईएमटी मानेसर(हरियाणा), रेवाड़ी(हरियाणा), बहरोड़-अलवर (राजस्थान), शाहजहांपुर (राजस्थान), जयपुर (राजस्थान), अजमेर (राजस्थान), विजयनगर (राजस्थान), भीलवाड़ा (राजस्थान), चित्तौड़गढ़ (राजस्थान), उदयपुर (राजस्थान), खेरवाड़-डूंगरपुर (राजस्थान), हिम्मतनगर (गुजरात), गांधीनगर (गुजरात), अहमदाबाद (गुजरात)।

0 comments:
Post a Comment