यूपी में फिर बनेगी योगी आदित्यनाथ की सरकार: सर्वे

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा का चुनाव हैं। ऐसे में सर्वे करने वाली एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं तथा यूपी के वोटरों का मियाज टटोल रही हैं। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की सरकार बन सकती हैं।

एबीपी और सीवोटर के सर्वे के मुताब‍िक उत्तर प्रदेश में 44 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के कामकाज से सुख हैं। सर्वे में बताया गया है की उत्तर प्रदेश में बीजेपी को सबसे अध‍िक 259-267 सीटें म‍िलने की संभावना हैं और वो यहां सबसे बड़ी पार्टी बन सकती हैं।

वहीं इस सर्वे में कहा गया है की समाजवाद पार्टी को उत्तर प्रदेश में 109-117 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीएसपी को 12-16 सीटें। वहीं कांग्रेस को यूपी में 3-7 सीटें मिलने की सम्भावना हैं। जबकि अन्य को यहां  6-10 सीटें मिल सकती है। 

एबीपी न्यूज और सी वोटर की ओर से किए गए सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश की सत्ता में योगी आदित्यनाथ की वापसी होती दिखाई दे रही हैं। यूपी व‍िधानसभा चुनाव 2022 के सर्वे में योगी सरकार की वापसी के संकेत मिल रहे है। हालांकि ये एक अनुमानित सर्वे हैं।

0 comments:

Post a Comment