खबर के अनुसार बिहार बोर्ड ने पहले 10 नवंबर से सेंटअप परीक्षा शुरू होने की तिथि जारी की गयी थी। लेकिन 10 और 11 नवंबर को छठ पूजा और पंचायत चुनाव के कारण तिथि को बढ़ाकर 12 नवंबर कर दिया गया हैं। इसकी सूचना सभी स्कूल को भेज दी गई हैं।
आपको बता दें की बिहार के सभी स्कूलों में सेंटअप परीक्षा 12 से 20 नवंबर तक ली जायेगी। इस परीक्षा में पास होने वाले छात्र 2022 में होने वाले बोर्ड एग्जाम में बैठ सकेंगे। जो छात्र सेंटअप परीक्षा में अनुपस्थिति होंगे उनका प्रवेश पत्र बोर्ड द्वारा जारी नहीं किया जायेगा। इसलिए आप इस बात का ख्याल रखें।
मिली जानकारी के अनुसार सेंटअप परीक्षा होने के बाद सभी स्कूलों को इसका रिजल्ट 24 नवंबर और 25 नवंबर को संबंधित जिला शिक्षा कार्यालय में भेज देना है। वहीं आपको बता दें की मैट्रिक सेंटअप परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र बिहार बोर्ड द्वारा भेजा जायेगा।
0 comments:
Post a Comment