खबर के अनुसार इस रेलवे सुरंग में पटरियों के बीच में ट्रैक पर पत्थर भराई का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। साथ ही साथ विद्युतीकरण का काम भी काम अंतिम चरण में पहुंच गया हैं। बहुत जल्द इन दोनों कामों को पूरा कर लिया जायेगा।
आपको बता दें की इस रेलवे सुरंग से 40 वैगन (डिब्बे) वाली पहली मालगाड़ी सुरक्षित गुजरी। इससे ये उम्मीद जगी हैं की बहुत जल्द यात्री ट्रेनों के लिए भी हरी झंडी मिल सकती हैं। हालांकि नवंबर या दिसंबर में मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरस) इसकी जांच करेंगे। इसके बाद ही अनुमति मिलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने पुराने सुरंग के पास ही इस नए सुरंग का निर्माण किया हैं। रेलवे के इंजीनियरों की मानें तो इस नए रेल सुरंग में आस्ट्रेलिया की तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस सुरंग में दोनों तरफ पैदल चलने का छह-छह फीट रास्ता भी दिया गया हैं।
0 comments:
Post a Comment