लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त: ज्योतिष के मुताबिक इस साल चार ग्रह के एक ही राशि में विराजमान होने के कारण ये दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसलिए लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त बेहद खास हैं। दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त शाम 06 बजकर 09 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
इस अवधि के बीच लक्ष्मी पूजा करने से धन की प्राप्ति होगी। साथ ही साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके दैनिक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। इसलिए आप दीपावली के दिन इस अवधि में लक्ष्मी पूजन कर सकते हैं।
आपको बता दें की इस दिन सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा एक ही राशि पर विराजमान होंगे। शास्त्रों में सूर्य को ग्रहों का राजा, मंगल को ग्रहों का सेनापति, बुध को ग्रहों का राजकुमार और चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। इसलिए इस साल की दीवाली बेहद खास हैं।
0 comments:
Post a Comment