बिहार पंचायत चुनाव LIVE: जानिए मुखिया के पद पर कौन जीता-कौन हारा

न्यूज डेस्क: बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतगणना चल रहा हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के कई जिलों से मुखिया के पद पर जीत का हार की खबर आ रही हैं। अबतक आये रिजल्ट के मुताबिक जानने की कोशिश करेंगे की बिहार के किस पंचायत से किसने जीता।

जानिए मुखिया के पद पर कौन जीता-कौन हारा?

जमुई के अलीगंज स्थित आढ़ा पंचायत में मुखिया पद पर हिना कौसर विजयी।

औरंगाबाद के नवानजर की महुआंव पंचायत से ब्रजमोहन सिंह ने जीत हासिल की हैं।

बांका प्रखंंड की समुखिया पंचायत से विमल सोरेन और दुधारी से रंभा देवी विजयी रहीं हैं

जमुई जिले के अलीगढ़ प्रखंड के कैथा पंचायत से देवनंदन यादव मुखिया पद का चुनाव जीत गए हैं।

जमुई की कोलहाना पंचायत से सत्‍यम कुमार ने 500 से अधिक वोटों से मालती देवी को हराया है। 

बक्‍सर की बारूपुर पंचायत में लीलावती उपाध्‍याय ने निवर्तमान मुखिया दीपिका देवी को हरा दिया है। 

जहानाबाद जिले से घोषी प्रखंड के भारतीय पंचायत के हेमंत शरन ऊर्फ कुंदन सिंह ने मुखिया पद का चुनवा जीत लिया है।

जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड से जिला परिषद भाग एक से अजय कुमार टुन्नू को विजयी घोषित किया गया है।

आपको बता दें की अभी तक इन जिलों से हार-जीत का रिजल्ट सामने आया हैं। बहुत जल्द अन्य जगहों का भी रिजल्ट आएगा। जिसे हम जल्द अपडेट करेंगे।

0 comments:

Post a Comment