खबर के अनुसार योगी सरकार राज्य के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना चला रही हैं। इस योजना के तहत 18 से 40 साल वर्ष के 10वीं पास युवाओं को 25 लाख तक लोन दिया जायेगा। हालांकि किसी भी वित्तीय संस्थान से डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
आपको बता दें की इस योजना में 2 तरह के लोन दिए जाएगा। इसमें इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए उत्तर प्रदेश सरकार 25 लाख तक का लोन देगी। जबकि सर्विस सेक्टर के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। आप चाहें तो इसका लाभ उठा सकते हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई : ऑफिशियल वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in पर जा कर आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र (हाईस्कूल), पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाणपत्र।

0 comments:
Post a Comment