कोडरमा, हजारीबाग, गिरीडीह, धनबाद से तूफानी रफ्तार में गुजरेगी बुलेट ट्रेन

न्यूज डेस्क: झारखंड में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन झारखण्ड के कोडरमा, हजारीबाग, गिरीडीह, धनबाद से तूफानी रफ्तार में गुजरेगी। इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा हैं।

खबर के अनुसार कुछ दिन पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य सभा में देश के सात रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने की जानकारी दी थी। इसमें वाराणसी से हावड़ा रूट भी शामिल है। इसे लेकर सर्वे का काम शुरू कर दिया गया हैं। बहुत जल्द हाईस्पीड रेलवे ट्रैक बिछाया जायेगा।

जानकारों की मानें तो वाराणसी से हावड़ा रुट पर जो हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाएगी उसकी स्पीड 260 किमी प्रति घंटे की होगी।  यह ट्रेन बिहार के सासाराम, गया होते हुए झारखण्ड के कोडरमा, हजारीबाग, गिरीडीह, धनबाद होकर हावड़ा को जाएगी। 

यह बुलेट ट्रेन वाराणसी से हावड़ा करीब 5 घंटे में पहुंचेगी। इससे लोगों का आवागवन सुगम और आसान हो जायेगा। साथ ही साथ लोगों की परेशानियां भी दूर हो जाएगी। इस ट्रेन को लेकर यह भी चर्चा है कि इसे झारखंड के पारसनाथ से गुजारा जा सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment