मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है की 30 व 31 मार्च को उत्तर पूर्व बिहार के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज व कटिहार में बादल छाए रहने के साथ आंशिक बारिश हो सकती हैं। इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिल सकती हैं और तापमान में भी गिरावट हो सकती हैं।
बता दें की रविवार को प्रदेश के भागलपुर, वैशाली, सीवान, अररिया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर जिले के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई हैं। वहीं राज्य के अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में मामूली सी गिरावट आई हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में अभी कुछ दिन तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। 30 व 31 मार्च को बादल छाए रहने से थोड़ी राहत मिल सकती हैं। हालांकि इसके बाद बिहार में पछुआ हवा चलने लगेगा। इससे लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा।
0 comments:
Post a Comment