गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद समेत कई जिलों में चलेगी लू, येलो अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क: झारखण्ड में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद समेत कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के आदेश दिए गए हैं। 

मौसम विभाग रांची के मुताबिक राज्य के अलग-अलग जिलों में 29 मार्च, 30 मार्च एवं 31 मार्च को लू चलने की सम्भावना हैं। इससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता हैं। इसलिए आप धूप में निकलने से बचने की कोशिश करें।

बता दे की 29 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार व चतरा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। वहीं 30 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया हैं। 

मौसम विभाग ने 31 मार्च को झारखण्ड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला, पू्र्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में लू चलने की सम्भावना जताई हैं। इस दौरान इन जिलों के अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हो सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment