पटना : बिहार में इस वेबसाइट से निकालें जमीन का केवाला

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के लोग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने जमीन का केवाला आसानी से निकाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी तरह के शुल्क देना नहीं पड़ेगा। 

खबर के अनुसार बिहार सरकार ने 2016 से लेकर अबतक के जमीन का केवाला आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया हैं। जिसे आप डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। साथ ही साथ केवाला प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार में इस वेबसाइट से निकालें जमीन का केवाला। 

1 .सबसे पहले वेबसाइट http://bhumijankari.bihar.gov.in/BiharPortal/Home.aspx पर जाये। 

2 .अब आप Advance Search पर क्लिक करें। आपके सामने तीन ऑप्शन दिखाई देंगे। 

Online Registration (2016 से लेकर अब तक): इस ऑप्शन से वे लोग केवाला निकाल सकते हैं जो 2016 से लेकर अब तक का केवाला निकालना चाहते हैं।

Post computerization (2006 to 2016): इस ऑप्शन से आप 2006 से लेकर 2016 तक का केवाला निकाल सकते हैं।

Pre computerisation (before 2005): इस ऑप्शन का इस्तेमाल केवल वही लोग करें, जो 2005 से पहले का जमीन का केवाला निकालना चाहते हैं।

3 .इन तीन ऑप्शन में से किसी एक ऑप्शन को सलेक्ट करें। 

4 .इसके बाद जिला, सर्किल ऑफिस मौजा को सिलेक्ट करें।

5 .अब आपको Click Here To View Details का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसे क्लिक करने के बाद आप जमीन का केवाला निकाल सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment