खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश भर के सभी अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को दिसम्बर 2021 से चावल, गेंहू के साथ साथ तेल, नमक ,चना व राशन भी मुफ्त में उपलब्ध करा रही है। इसका लाभ अब 28 मार्च तक मिलेगा।
आपको बता दें की तमाम कोटे की दुकानों पर राशन का वितरण सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक होगा। अगर किसी लाभ्यर्थी के उंगलियों का निशान का मिलान नहीं हो पाता है ऐसे कार्डधारकों को ओटीपी सत्यापन के जरिए राशन दिया जायेगा।
अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन (15 किलो चावल व 20 किलो गेहूं) के साथ साथ एक लीटर तेल, एक किलो नमक व एक किलो चना भी दिया जायेगा। वहीं पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट पांच किलो राशन फ्री में वितरित किया जाएगा। साथ ही एक लीटर तेल, एक किलो नमक व एक किलो चना भी मुफ्त मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment