खबर के अनुसार दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन यूपी के नोएडा, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, भदोही होते हुए मंडुवाडीह (वाराणसी) तक तूफानी रफ़्तार के साथ चलेगी। इसको लेकर तैयारी तेजी के साथ की जा रही हैं।
आपको बता दें की वाराणसी से दिल्ली के बीच वर्तमान में ट्रेनों का सफर लगभाग 10 से 12 घंटे का होता हैं। लेकिन बुलेट ट्रेन से यह सफर महज 3 घंटे 33 मिनट में पूरा हो जाएगा। इससे लोगों को यात्रा करने में आसानी हो जाएगी और लोग आसानी से सफर कर सकेंगे।
इन शहरों में बनेगा बुलेट ट्रेन का स्टेशन।
दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन, नोएडा सेक्टर 146, ट्रेन जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, भदोही और वाराणसी।

0 comments:
Post a Comment