लखनऊ : यूपी के सभी मदरसों में राष्‍ट्रगान हुआ अनिवार्य

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के सभी मदरसों में राष्‍ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया गया हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। 

खबर के अनुसार परिषद ने अपने आदेश में कहा है की उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौजूद हर मदरसे को कक्षाएं शुरू करने से पहले अन्य दुआओं के साथ शिक्षकों और छात्रों को मिलकर एक साथ राष्ट्रगान गाना अनिवार्य किया गया हैं।

बता दें की  गुरुवार मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में बैठक किया गया। इसमें कई तरह के बड़े फैसले लिए गए। मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाएं 14 से 27 मई के बीच कराने का भी फैसला किया गया।

इस बैठक में ये भी फैसला लिया गया है की 20 मई 2022 के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों और यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन की वजह कॉलेजों के खाली न होने पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं मदरसों में होगी।

0 comments:

Post a Comment