खबर के अनुसार वाराणसी एयरपोर्ट से स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट 27 मार्च से प्रतिदिन गुवाहाटी के लिये उड़ान भरेगी। स्पाइसजेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है की विमान का टिकट ऑनलाइन के द्वारा बुक किया जा रहा हैं।
जो लोग वाराणसी से गुवहाटी या फिर गुवाहाटी से वाराणसी की यात्रा करना चाहते हैं वो स्पाइसजेट एयरलाइन्स की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा फ्लाइट का टिकट बुक कर सकते हैं और तय समय पर यात्रा कर सकते हैं।
वराणसी-गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ान सेवा, जानें टाइमिंग और किराया?
1 .स्पाइसजेट की विमान संख्या एसजी 3761 वाराणसी एयरपोर्ट से दोपहर 12:40 बजे उड़ान भरकर 2:50 बजे अपराह्न गुहावाटी पहुंचेगी।
2 .स्पाइसजेट की विमान एसजी 3766 गुवाहाटी से 3:10 बजे अपराह्न उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट शाम 5:10 बजे पहुंचेगी।

0 comments:
Post a Comment