दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, आगरा के लोग फ्री में बनाये पैन कार्ड, जानें पूरा प्रोसेस

न्यूज डेस्क: दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, आगरा समेत देशभर के लोग फ्री में पैन कार्ड बना सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार ने आधार कार्ड की मदद से पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को बहुत ही आसान कर दिया हैं। अब आपको पैन कार्ड के लिए कहीं भी जानें की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। 

खबर के अनुसार अगर आपके पास आधार कार्ड और मोबाइल नंबर हैं तो आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा मात्र 10 मिनट में पैन कार्ड बना सकते हैं और इसे डाउनलोड कर उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

आपको बता दे की पैन कार्ड का इस्तेमाल आपको बैंक में नया खाता खुलवाने,  बैंक में लेनदेन करने तथा पहचान के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला दस्तावेज होता हैं। आज के समय में बिना पैन कार्ड के आप ज्यादा पैसों की लेन-देन नहीं कर सकते हैं।

दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, आगरा के लोग फ्री में बनाये पैन कार्ड, जानें पूरा प्रोसेस?

* पैन कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाये।

* इस वेबसाइट पर जा कर आप Instant E-PAN के विकल्प पर क्लिक करें। 

* अब आपको आधार नंबर डालकर “ i Confirm that”  के विकल्प पर क्लिक करना है और Continue  पर क्लिक करें।

* अब आपके मोबाइल नंबर पर  OTP भेजा जाएगा जिसे बॉक्स मैं डाल कर continue  के विकल्प पर क्लिक करना है।

* अब आपके सामने आपकी पूरी जानकारी आ जाएगी। जिसे आप देख कर continue  पर क्लिक करें।

* अब आपका e-PAN Card  बन जायेगा। इसे आप डाउनलोड कर लें।

0 comments:

Post a Comment