खबर के अनुसार इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा के कई पूर्व और वर्तमान नेताओं के साथ साथ विपक्षी दल के नेताओं, देश के प्रख्यात उद्योगपति, फिल्म स्टार्स के साथ कई खिलाडिय़ों को भी न्योता दिया गया हैं।
योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण कल, इन लोगों को मिला न्योता?
भाजपा नेता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी, साधु-संत, विभिन्न क्षेत्रों के गण्यमान्यजन, कई भाजपा नेता।
विपक्षी दलों के नेता: सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुलायम सिंह यादव, मायावती तथा अखिलेश यादव, जयंत चौधरी, ओम प्रकाश राजभर तथा अन्य विपक्षी दलों के नेताओं निमंत्रण पत्र भेजा गया है।
प्रख्यात उद्योगपति: मुकेश अंबानी, गौतम अडानी तथा आनंद महिन्द्रा सहित कई बड़े उद्योगपतियों को भी न्योता भेजा गया हैं।
मुख्यमंत्री : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम सिंह ठाकुर, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई तथा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
फिल्म स्टार्स : अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अजय देवगन, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री और बोनी कपूर के साथ कई डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और गायक-गायिका

0 comments:
Post a Comment