खबर के अनुसार इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली समेत दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं दिल्ली में CNG की कीमत में भी 50 पैसों की वृद्धि की गई हैं। इसतरह से दिल्ली-एनसीआर में महंगाई बढ़ती जा रही हैं।
बता दें की दिल्ली में अब पीएनजी गैस 37.61 रुपये में मिलेंगे। वहीं गौतम बुद्ध नगर में पीएनजी गैस की कीमत बढ़कर 35.86 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। जबकि गाजियाबाद में भी इसकी कीमत 35.86 रुपये हो गई है। आज यानि की 24 मार्च से ये नई कीमतें लागू हो जाएगी।
जानकारों की मानें तो रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे माल की सप्लई में बाधा आ रही हैं तथा इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ती जा रही हैं। जिसके कारण भारत में पेट्रोल-डीजल के साथ CNG-PNG के दाम और एलपीजी गैस के दाम बढ़ रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment