खबर के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी के जगह पर रविंद्र जडेजा को नया कप्तान बनाया गया हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल चैंपियन बनाया हैं। पहली बार ऐसा होगा की धोनी बिना कप्तानी के चेन्नई की ओर से खेलेंगे।
बता दें की धोनी आज तक के आईपीएल क्रिकेट में सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। क्यों की धोनी ने आईपीएल में 204 मैचों में कप्तानी की जिसमें से 121 उन्होंने जीते। वहीं 82 मैचों में उन्हें हार मिली। आईपीएल में धोनी का जीत प्रतिशत 59.60 रहा हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 बार आईपीएल खिताब जिताया हैं। जबकि धोनी चेन्नई को 2 बार चैंपियंस लीग जिताने में भी कामयाब रहे। इसतरह से धोनी ने चेन्नई सुपर किंग को दुनिया का सबसे सफल टीम बनाया हैं।

0 comments:
Post a Comment