दिल्ली एयरपोर्ट में निकली 1095 पदों पर वैकेंसी, योग्यता 12वीं पास

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट में 1095 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। जो लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें। 

पदों का विवरण :  IGI एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विभिन्न विभागों में कस्टमर सर्विस एजेंट की 1095 पदों  पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : दिल्ली एयरपोर्ट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होनी चाहिए।

आवेदन की तिथि : आपको बता दें की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 मई से शुरू होने जा रही है और 22 मई 2022 तक चलेगी। 

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। 

ऐसे करें अप्लाई : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://igiaviationdelhi.com/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। आज से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं।

वेतन : इन पदों पर नियुक्ति मिलने पर हर माह 15 से 25 हजार रुपये वेतन के तौर पर मिलेंगे। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

नौकरी करने का स्थान : दिल्ली।

0 comments:

Post a Comment