लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। जिससे यहां के लोगों को जल्द ही गर्मी से निजात मिल सकता हैं। 

मौसम विभाग ने कहा है की 1 मई से 6 मई तक लखनऊ सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश की आंशका नजर आ रहीं हैं। वहीं गोरखपुर, अयोध्या सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया है की रविवार से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। कई जिलों में आंधी-तूफान की आशंका दिखाई दे रही हैं। कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं।

आपको बता दें की मई माह की शुरूआती दिनों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हैं। तीन दिन पहले जहां प्रदेश में कई जिलों में औसतन 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं अब ये तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया हैं।

0 comments:

Post a Comment