खबर के अनुसार मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना के तहत इंटर पास होने वाली अविवाहित छात्राओं को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए चार सौ करोड़ रुपये प्रस्तावित किये गए हैं। जल्द ही पैसों का ट्रांसफर किया जायेगा।
आपको बता दें की मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत स्नातक पास होने वाली छात्राओं को 50.50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसको लेकर नीतीश सरकार ने ढाई सौ करोड़ रुपये प्रस्तावित किये हैं। इन्हे भी जल्द पैसा दिया जायेगा।
वहीं छठी से दसवीं तक की लड़कियों को मुख्यमंत्री शताब्दी बालिका पोशाक योजना के तहत पोशाक के लिए दो सौ करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस पैसों से लड़कियों को पोशाक खरीदना होगा। इसको लेकर सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment