आगरा से बेंगलुरु, भोपाल, लखनऊ, मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट, जानें किराया

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आगरा से मुंबई के लिए आज से सीधी फ्लाइट का संचालन शुरू हो जायेगा। इससे पहले आगरा से बेंगलुरु, भोपाल, लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन किया जा रहा था। 

खबर के अनुसार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक एए अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि बृहस्पतिवार से मुंबई-आगरा फ्लाइट फिर से शुरू की जा रही है। वहीं दो जून से इंडिगो एयरलाइंस अहमदाबाद के लिए भी फ्लाइट शुरू करने वाली हैं। 

बता दें की इसके लिए वेबसाइट पर बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है। अगर आप आगरा से बेंगलुरु, भोपाल, लखनऊ, मुंबई या फिर अहमदाबाद फ्लाइट से सफर करना चाहते हैं तो आप इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक करें। 

आगरा से बेंगलुरु, भोपाल, लखनऊ, मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट, जानें किराया?

आगरा से बेंगलुरु का किराया : 7035 रुपया।

आगरा से भोपाल का किराया : 2499 रुपया।

आगरा से लखनऊ का किराया : 1999 रुपया।

आगरा से मुंबई का किराया : 5138 रुपया।

ऐसे करें टिकट बुक : आप इंडिगो एयरलाइन्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.goindigo.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment