खबर के अनुसार नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा को स्वच्छ बनाने का प्रयास लगातार चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने ये फैसला लिया हैं की यूपी में गंगा की सहायक नदियों के किनारे बने पुराने घाटों को संवारा जायेगा तथा तटीय गांवों में गंगा मेले जैसे आयोजन भी शुरू होंगे।
आपको बता दें की यूपी के रामगंगा, बेतवा, घाघरा, सरयू, राप्ती, वरुणा, काली, यमुना, हिंडन, गर्गो, केन, गोमती और सई नदियों पर गंगा की तर्ज पर आरती शुरू किया जायेगा। इन नदियों में गिरने वाले नाले और सीवर लाइन को चिन्हित करके उनको बंद किया जायेगा।
योगी सरकार ने ये फैसला किया हैं की इन नदी के दोनों किनारों पर बसे गांव, शहरों और कालोनियों के लोगों को जागरूक किया जायेगा। साथ साथ नदियों को साफ रखने के लिए लोगों को सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक रूप से जोड़ा जाएगा।

0 comments:
Post a Comment