दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेरठ, आगरा के लोग 5 मिनट में निकालें जमीन का पेपर

न्यूज डेस्क: दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेरठ, आगरा में जमीन की खरीद बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। इस खरीद बिक्री के दौरान लोगों को जमीन के पेपर की आवश्यकता होती हैं ताकि जमीन का सत्यापन किया जा सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जमीन के पेपर को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया हैं। अब आप ऑनलाइन के द्वारा जमीन का पेपर निकाल सकते हैं।

खबर के अनुसार डिजिटल इंडिया के तहत सरकार ने जमीन के पेपर को ऑनलाइन पोर्टल पर जारी किया हैं। जिस पोर्टल पर जा कर आप जमीन से संबंधित जानकारी जैसे की खसरा नंबर, खाता नंबर या खातेदार के नाम से जमीन का पेपर निकाल सकते हैं।

बता दें की सरकार की इस नई व्यवस्था से लोग जमीन खरीदने से पहले जमीन के कागजात को आसानी से देख रहें हैं। इससे जमीन के सही मालिक का भी पता चल रहा हैं। साथ ही साथ ग्रामीण इलाके के लोगों को भी जमीन के कागजात आसानी से मिल रहे हैं।

दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेरठ, आगरा के लोग 5 मिनट में निकालें जमीन का पेपर?

दिल्ली में जमीन का पेपर कैसे निकालें : दिल्ली के लोग https://dlrc.delhigovt.nic.in/ वेबसाइट पर जा कर ROR Reports Delhi पर क्लिक करें। जिला, खाता, खसरा नंबर कजी जानकारी देकर जमीन का भूलेख डाउनलोड करें।

मेरठ और आगरा में जमीन का पेपर कैसे निकालें : यहां के लोग वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/ पर जा कर खतौनी पर क्लिक करें और फिर जनपद, तहसील, गांव को सलेक्ट करते हुए खाता, खसरा या खातेदार के नाम से जमीन का भूलेख डाउनलोड करें।

फरीदाबाद और गुरुग्राम में जमीन का पेपर कैसे निकालें : यह के वेबसाइट https://jamabandi.nic.in/ वेबसाइट पर जा कर Jamabandi Nakal पर क्लिक करें और फिर जिला, तहसील और गांव सेलेक्ट करते हुए नकल, भूलेख, जमाबंदी को डाउनलोड करें।

0 comments:

Post a Comment