खबर के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पीड़ित हो जाता है। जिसके कारण कई राशि के जातकों को जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। ज्योतिष की मानें तो इस बार का चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है, यही कारण है इससे कुछ राशि की परेशानी बढ़ सकती हैं।
16 मई को लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें?
वृषभ राशि: 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि के जातक के लिए ठीक नहीं हैं। चंद्र ग्रहण के बाद इनके जीवन में कुछ समय के लिए उथल-पुथल की स्थिति बन सकती है। जॉब, बिजनेस और करियर, प्रेम आदि में समस्या आ सकती हैं। ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी की आराधना करें।
कन्या राशि: इस बार का चंद्र ग्रहण कन्या राशि के जातक के लिए भी अशुभ रहेगा। ग्रहण के प्रभाव से इनके दैनिक जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मानसिक तनाव और अज्ञात भय के कारण आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। बिजनेस- व्यापार में बाधा आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
वृश्चिक राशि: 16 मई का चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। इस दौरान इस राशि के जातक को कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है. प्रतिद्वंदी आपको परेशान कर सकते हैं। धन की हानि हो सकती हैं। पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment