चंद्र ग्रहण का समय : बता दें की साल का पहला चन्द्र ग्रहण 16 मई 2022 को भारतीय समय के अनुसार सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट रहेगा। इस समय भारत में दिन होगा जिसके कारण यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
कहां दिखेगा ग्रहण : साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर में दिखाई देगा। हालांकि कई यूट्यूब चैनल पर आप लाइव ग्रहण देख सकते हैं।
कब होगा सूतक काल : दरअसल ये ग्रहण भारत में किसी स्थान पर दिखाई नहीं देगा। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काम भारत में मान्य नहीं होगा।
ग्रहण के दौरान ना करें ये काम : भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा। फिर भी आप ग्रहण के समय कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। क्यों की ग्रहण के समय चंद्रमा पीड़ित रहता हैं। इसलिए इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं करनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment