मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्णिया समेत 19 जिलों में गरज के साथ गिरेगी बिजली

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्णिया समेत 19 जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ इन जिलों में बिजली भी गिर सकती हैं।

मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हैं।

बता दें की बिजली कड़ने के दौरान लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई हैं। राज्य के इन जिलों में तेल हवाएं भी चल सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को बिजली के पोल के साथ कच्चे मकान या खुले में नहीं रहने को कहा गया हैं।

मौसम विभाग ने उत्तरी भागों के कुछ स्थानों, दक्षिण पूर्व के बांका, भागलपुर और दक्षिण पशचिम के कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में लोगों को अलर्ट किया हैं। मौसमी कारकों की वजह से अगले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में आधी-तूफान की स्थिति बनी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment