गुरुग्राम, पंचकुला, भिवानी, फरीदाबाद समेत सभी जिलों में 52 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: गुरुग्राम, पंचकुला, भिवानी, फरीदाबाद समेत सभी जिलों में 52 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसके लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया हैं। जो लोग हरियाणा में नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण :  हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने Scientist-C, Scientist-B समेत 52 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार B.Sc, B.Tech/B.E, M.Sc, M.Phil/Ph.D आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा किया जायेगा। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 20 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

नोटिश के लिए वेबसाइट : https://hpgcl.org.in/uploads/fileupload/2188-2260.pdf

वेतनमान : इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों का वेतन 35400 - 191000(Per Month) निर्धारित हैं।

नौकरी करने का स्थान : हरियाणा।

0 comments:

Post a Comment