आईपीएल 2022 में हुई छक्कों की बारिश, बना रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2022 का रोमांच दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। इसी बीच एक खबर आ रही हैं की आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगने का 4 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड बना हैं। 

खबर के अनुसार आईपीएल 2022 में अबतक खेल कुल 63 मैचों में 890 छक्के लग चुके हैं। चेन्नई और गुजरात के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले से पहले यह रिकॉर्ड साल 2018 के सीजन के नाम दर्ज था। लेकिन अब ये रिकॉर्ड टूट गया हैं। 

बता दें की साल 2018 के सीजन में कुल 60 मैच में 872 छक्के लगे थें। लेकिन इस साल आईपीएल 2022 में अबतक 890 छक्के लग चुके हैं, अभी भी कई मैच बचे हुए हैं। क्रिकेट जानकारों के अनुसार आने वाले समय में और भी छक्के लगेंगे और नया रिकॉर्ड बनेगा।

आईपीएल में कब कितने छक्के लगे।

आईपीएल 2022 में अबतक 873 छक्के से ज्यादा लग चुके हैं।

आईपीएल 2018 में 872 छक्के लगे थें।

आईपीएल 2019 में 784 छक्के लगे थें।

आईपीएल 2020 में 734 छक्के लगे थें।

आईपीएल 2012 में 731 छक्के लगे थें।

0 comments:

Post a Comment