बक्सर, सिवान, सीतामढ़ी, लखीसराय समेत 20 शहरों का मास्‍टरप्‍लान होगा तैयार

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बक्सर, सिवान, सीतामढ़ी,लखीसराय समेत 20 शहरों का विस्तार किया जायेगा। इसको लेकर मास्टरप्लान बनाने का काम जल्द ही शुरू होने वाला हैं।

खबर के अनुसार  इन 20 शहरों के प्लानिंग एरिया और आयोजना प्राधिकार यानी प्लानिंग अथारिटी का गठन कर दिया गया है। बहुत जल्द इन शहरों का मास्टरप्लान तैयार किया जायेगा। इस प्लानिंग एरिया में मुख्य शहर के साथ चौहद्दी से सटे आस-पास के गांव भी शामिल किए जाएंगे। 

बता दें की सरकार बिहार के बक्सर, सिवान, सीतामढ़ी, लखीसराय, भभुआ, जमुई, बगहा, अररिया, मधुबनी, शिवहर, फारबिसगंज, औरंगाबाद, डेहरी, हाजीपुर, मोतिहारी, खगडिय़ा, सासाराम, कटिहार, बेतिया, किशनगंज का मास्टरप्लान तैयार करने जा रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सभी आयोजना प्राधिकार में संबंधित जिले के डीएम अध्यक्ष होंगे। साथ ही साथ इस मास्टरप्लान में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, पथ निर्माण, पीएचईडी, ग्रामीण कार्य विभाग और नगर निकाय के अभियंता को शामिल किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment