लखनऊ, मेरठ, इटावा, आगरा समेत सभी जिलों में 28000 पदों पर होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, मेरठ, इटावा, आगरा समेत सभी जिलों में 28000 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्ती यूपी पुलिस में खाली पड़े पदों को भरने के लिए होगी।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) राज्य के पुलिस विभाग में जल्द ही कई पदों पर भर्ती निकालने वाली है। जून के अंतिम सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

आपको बता दें की इस भर्ती के आयोजन के लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है जो जल्द ही पूरी हो सकती है। इसके बाद जून महीने में नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। इसलिए जो लोग यूपी पुलिस ने नौकरी करना चाहते हैं वो अभी से तैयारी में जुट जाये। 

किन पदों पर होगी भर्ती : यूपी पुलिस में लिपिकलेखा एवं गोपनीय सहायक के 243 पद, कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पद, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के 693 पद, कम्प्यूटर प्रोग्रामर के 3 पद और उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 829 पदों पर भर्ती की जाएगी।

क्या होगी योग्यता : इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 12वीं और स्नातक निर्धारित की जाएगी। इसकी पूरी जानकारी आपको प्रकाशित होने वाले नोटिफिकेशन में मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment