लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, इटावा समेत सभी जिलों में गांव-गांव बनेगा आयुष्मान कार्ड

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कल से उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, इटावा समेत सभी जिलों में आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। जिन लोगों का ये कार्ड नहीं बना हैं वो लोग आयुष्मान कार्ड को बना सकते हैं। 

खबर के अनुसार कल यानि की चार मई से ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित किया जाएगा जो आयुष्मान भारत योजना के पात्र हैं लेकिन उनका कार्ड अभी तक नहीं बना हैं। ऐसे लोगों को गांव-गांव में जा कर आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

बता दें की स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव में दस्तक देगी और कैंप आयोजित करेगी। इस कैंप में पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। चार मई से 18 मई तक राज्य के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर यह कार्ड बनाया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार आशा कार्यकर्ता द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की सूचना ग्रामीणों को दी जाएगी। ग्रामीण आधार कार्ड राशन कार्ड लेकर कैंप में जा सकते हैं। बता दें की आयुष्मान कार्ड के द्वारा लोगों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती हैं।

0 comments:

Post a Comment