सबसे चिंता वाली बात यह की इस बार बच्चों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो रही हैं। इस बार बच्चों के संक्रमण की दर 8.2 फीसदी है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट पर हैं तथा लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही हैं।
आपको बता दें की लखनऊ के जीडी गोयनका, कैथेड्रल और द मिलेनियम स्कूल के बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कैथेड्रल स्कूल में एक बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि जीडी गोयनका और द मिलेनियम स्कूल में भी एक-एक बच्चा कोरोना संक्रमित हुआ हैं।
खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के एनसीआर जिले समेत लखनऊ में कोरोना तेजी से फ़ैल रहा हैं। मंगलवार को लखनऊ में 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले थें। वहीं बुधवार को 20 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई हैं। इसलिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment