खबर के अनुसार मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में रहने वाले लोग घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा जाति, आय आवासीय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन दे सकते हैं। आवेदन देने के 15 दिन के अंदर आपका ये प्रमाणपत्र जारी कर दिया जायेगा। जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें की इससे पहले मध्य प्रदेश में जाति, आय आवासीय प्रमाणपत्र बनाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन डिजिटल इंडिया के तहत आप इन प्रमाणपत्र को जारी करने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दिया गया हैं।
ऐसे करें अप्लाई : मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में अगर आप जाति, आय आवासीय प्रमाणपत्र बनाना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट http://mpedistrict.gov.in/MPL/Index.aspx पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
प्रमाणपत्र की जरुरत : मध्य प्रदेश सरकार से चलाई गयी योजनाओं में आवेदन के लिए। सरकारी नौकरी में या अन्य जगह आरक्षण पाने के लिए। विद्यालयों, कॉलेजों में भी एडमिशन करते समय आपको इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

0 comments:
Post a Comment