दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना समेत देशभर के लिए 3614 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना समेत देशभर के लिए 3614 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। ये भर्तियां ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) के द्वारा निकाली गई हैं। देशभर के लोग अपनी योग्यता के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं और फिर आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चूका हैं। 

पदों का विवरण : ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) ने ट्रेड/विषयों में अपरेंटिस अधिनियम 1961 (समय-समय पर संशोधित) के तहत विभिन्न कार्य केंद्रों में अपने स्थान पर प्रशिक्षुओं के 3614 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बीई, बीटेक, आईटीआई, डिप्लोमा आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 15.05.2022 को न्यूनतम 18 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के माध्यम से होगा।

आवेदन प्रक्रिया : आप ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 मई 2022

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://ongcapprentices.ongc.co.in/ongcapp/user/index.php

नौकरी का स्थान : देशभर में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) के 20 सेंटरों पर। 

0 comments:

Post a Comment