लखनऊ, आगरा, मेरठ, गोरखपुर समेत सभी जिलों में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा, मेरठ, गोरखपुर समेत सभी जिलों में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। साथ ही साथ एग्जाम की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार UPSSSC की राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा की तिथि सामने आ गई है। आयोग ने इस एग्जाम की तिथि का आधिकारिक ऐलान कर 19 जून को परीक्षा कराए जाने की घोषणा कर दी है। यह एग्जाम तय तिथि पर ही ली जाएगी। 

वहीं प्रयागराज में लेखपालों के 846 से अधिक पद स्वीकृत हैं। लेकिन पिछले दिनों 109 से अधिक लेखपालों का प्रमोशन कानूनगो पद पर हो गया। ऐसे में यहां 417 पद रिक्त हो गए हैं। इसलिए यहां पदों की संख्या को बढ़ाय जायेगा।

आपको बता दें की यूपी में राजस्व लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान, गणित व ग्राम्य समाज एवं विकास विषय के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए एक अंक और गलत उत्तर देने पर परीक्षा में एक चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

0 comments:

Post a Comment