खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने राज्य के सभी जिलों में लेखपाल के खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव मांगा है। मंडलायुक्तों से चयन वर्ष 2020-2021 व 2021-2022 में रिक्तियों संबंधी जानकारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें की उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लेखपाल के करीब 4000 पद रिक्त बताये जा रहे हैं। राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने मंडल स्तर पर लेखपाल के रिक्त पदों का ब्योरा तैयार करने को कहा हैं ताकि खाली पड़े पदों को भरा जा सकें।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी में लेखपाल के आठ हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पहले से चल रही हैं। इसके लिए 19 जून को एग्जाम भी लिया जायेगा। वहीं जल्द ही करीब चार हजार पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment