लखनऊ, इटावा, देवरिया, बस्ती, बरेली के लोग 5 मिनट में निकालें जमीन का पेपर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखनऊ, इटावा, देवरिया, बस्ती, बरेली में रहने वाले लोग मात्र पांच मिनट में जमीन का पेपर निकाल सकते हैं। क्यों की यूपी सरकार ने जमीन के पेपर निकालने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। जिससे लोगों की परेशानियां भी दूर हो गई हैं। 

बता दें की इससे पहले लोगों को जमीन के पेपर के लिए तहसील कार्यालय में चक्कर लगाने पड़ते थें। लेकिन लोग अब यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर जमीन का खसरा, खतैनी, नकल, नक्सा सब आसानी से निकाल कर रहे हैं।

खबर के अनुसार इस नई व्यवस्था से उत्तर प्रदेश में जमीन खरीदने से पहले लोग घर बैठे ऑनलाइन जमीन, खेत, प्लाट का भूलेख खसरा डिटेल देख सकते है। साथ ही साथ जमीन से संबंधित पूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इससे उनके साथ धोखाधड़ी नहीं होगा।

लखनऊ, इटावा, देवरिया, बस्ती, बरेली के लोग 5 मिनट में निकालें जमीन का पेपर?

स्टेप-1 .भूलेख यूपी की ऑफिसियल वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/public/public_ror/Public_ROR.jsp पर जाये।

स्टेप-2 .इस वेबसाइट के होम पेज पर जा कर आप अपने जनपद, तहसील एवं ग्राम के नाम को सही-सही चुनें।

स्टेप-3 .अब आप खाता संख्या, खसरा संख्या या खातेदार के नाम के द्वारा खोजें को सलेक्ट करें और अपनी जानकारी दें।

स्टेप-4 .इतना करने के बाद Captcha कोड एंटर करें। आपके सामने खसरा, भूलेख खुल जायेगा।

स्टेप-5 .इसके बाद आप यूपी भूलेख खतौनी चेक करें और खतौनी नकल डाउनलोड करे। 

0 comments:

Post a Comment